सासाराम: सासाराम में ट्रक से टकराई कार, एक गंभीर समेत चार लोग घायल, बड़ा हादसा टला
Sasaram, Rohtas | Nov 14, 2026 सासाराम में ट्रक से टकराई कार, एक गंभीर समेत चार घायल, बड़ा हादसा टला सासाराम में माउंटेन व्यू होटल के पास टर्निंग पार करने के दौरान एक कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। दुर्घटना में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।