घोसी: मऊ में साइबर टीम ने मोबाइल हैक कर उड़ाई गई 10 हजार की ठगी की रकम वापस कराई
मऊ के घोसी इलाके में अरुन राजभर की मोबाइल फोन-पे से 10 हजार रुपये की ठगी हुई थी। 6 जून को शिकायत दर्ज कराई गई, पुलिस ने 7 अक्टूबर को पूरी रकम वापस कराई। पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ सतर्क रहने और 1930 पर शिकायत करने की अपील की है।