विकास कार्यों की गुणवत्ता और जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, रायगढ़ को मिलेगा आधुनिक स्वरूप-वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी
शहर के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश
वार्ड क्रमांक 26 में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंदूर पार्क में किया पौधरोपण
प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ शहर में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, जनसुविधा और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। रायगढ़ को आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधासंपन्न शहर के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ढिमरापुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य, सिंदूर पार्क, मिनी स्टेडियम, पंचतत्व गार्डन, दीनदयालपुरम फेस-2 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जूटमिल हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, एफसीआई परिसर में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन, मिट्ठूमुड़ा तालाब तथा सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, लागत तथा पूर्णता अवधि की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सिंदूर पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने पार्क में हरित क्षेत्र विस्तार, पाथवे के उन्नयन तथा सौंदर्यीकरण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क केवल मनोरंजन के स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक संवाद, स्वास्थ्य संवर्धन और सामुदायिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। मिनी स्टेडियम में निर्माणाधीन स्केटिंग रिंक एवं रोल बॉल एरेना सहित खेल अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल सुविधाएं युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेंगी तथा जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाएंगी।
#raigarh
49 views | Raigarh, Chhattisgarh | Jun 5, 2026