लालगंज: पतार कलां चौराहे के समीप किराना व जनरल स्टोर की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कलां चौकी अंतर्गत पतार कलां गांव में चौराहे के समीप सोमवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में किराना व जनरल स्टोर की दुकान में भीषण आग लग गई। आइ की चपेट में आने से लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब सामान जल कर राख हो गया।