सासनी: गांव ऊतरा में घर पर सोते समय एक किशोर को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर कराया गया अस्पताल में भर्ती, किया गया अलीगढ़ रेफर
Sasni, Hathras | Aug 8, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव ऊतरा में घर पर सोते समय एक किशोर को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ता देख परिजनों द्वारा किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार देने के बाद बिगड़ी हालत में डॉक्टरों ने किशोर को हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।