कोरांव: कोरांव में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य शुरू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य नगरवासियों को मिलेगा लाभ
कोरांव में जल निकासी की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य नगर पंचायत कोरांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव के आगे तक किया जा रहा है। पखवाड़े भर पहले इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद यह पहल हुई है। नाला निर्माण कार्य से जल निकासी को सहूलियत मिलेगी।