पाटी: पाटी के युवक ने कसरावद पुल से कूदकर की आत्महत्या, बाइक-चप्पल मिली; SDRF टीम ने की तलाश
Pati, Barwani | Oct 7, 2026 थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निवासी युवक आलोक पिता कृष्णा राठौड़ कल सुबह बाइक लेकर बिना बताए कही चले गया था। परिजनों ने इसकी सूचना थाने पर भी दी थी। कल दोपहर में बड़वानी के कसरावद पुल पर बाइक,चाबी व चप्पल मिलने के बाद उसकी तलाशी शुरू की। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने का प्रतीत होने से एसडीआरएफ टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया था। सर्चिंग मे कसरावद पुल के पास ही शव मिला।