इटावा: ऊसराहार इलाके में दो बाइकों की टक्कर में मजदूर हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Mar 20, 2024 ऊसराहार इलाके में मंगलवार शाम दो बाइकों की टक्कर में मजदूरी कर घर जा रहा मजदूर हुआ घायल जिला अस्पताल में इलाज जारी। मामले में बताया जा रहा है कि उद्देतपुरा के रहने वाले मजदूर सतेंद्र कुमार जो मंगलवार शाम को काम करके बाइक से घर जा रहा था तभी दो बाइकों की टक्कर में घायल हो गया, जिसको परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज जारी है।