मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज लूट के मामले मेें दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, तलवार और नकदी बरामद
Mulana, Ambala | Jul 18, 2024 सीआईए शहजादपुर ने गत 14 जुलाई को थाना मुलाना में दर्ज लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं दूसरे आरोपी का एक दिन का डिमांड हासिल किया है। इस मामले की शिकायत गांव नानकू नगला के बलविंदर सिंह ने दी थी। जिसमें उसने बताया था कि गांव गली के पास उसके साथ घटना हुई।