मुलाना: मुलाना में जिला नगर योजनाकार विभाग टीम ने अवैध 2 कॉलोनियों पर जेसीबी से की कार्रवाई
Mulana, Ambala | Jul 11, 2024 आज मुलाना में जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध रूप से काटी गई दो अवैध कॉलोनियों पर करवाई करते हुए बनाई गई सड़कों को तहस-नहस कर दिया। जिला नगर योजनाकार अधिकारी रोहित चौहान ने बताया है कि इनमें से एक कॉलोनी तीन एकड़ जमीन पर काटी गई थी, वहीं दूसरी कॉलोनी 2 एकड़ जमीन पर काटी गई थी।