मुलाना: गत रात थाना मुलाना क्षेत्र से अवैध देसी कट्टा व चार जिन्दा रौंद सहित सीआईए 2 ने आरोपी किया गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर
Mulana, Ambala | Jul 14, 2024 अंबाला की सीआईए 2 ने थाना मुलाना क्षेत्र के गांव खान अहमदपुर से बीती रात अवैध देसी कट्टा व चार जिन्दा रौंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसका तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। सीआईए 2 इंचार्ज ने बताया कि आरोपी की पहचान खान अहमदपुर के रहने वाले गुरसेवक के रूप में हुई है।