मुलाना: गांव गोकुलगढ़ में पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, थाना मुलाना पुलिस ने घायल के बयान पर दर्ज किया केस
Mulana, Ambala | Jul 9, 2024 गांव ठाकुरपुर के रहने वाले पूर्व सैनिक पर गांव गोकुलगढ़ में कार सवार ने तब जानलेवा हमला कर दिया। जब वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से डेरा सिरसगढ़ में जा रहा था। मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची और उसे मुलाना के मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। वह अब मिलिट्री अस्पताल में भर्ती है। थाना मुलाना पुलिस ने आज घायल के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है।