मुलाना: थाना मुलाना क्षेत्र से चोरी के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपी किया गिरफ्तार
Mulana, Ambala | Jul 13, 2024 थाना मुलाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में किसान की पानी की मोटर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान थाना मुलाना क्षेत्र के सुलखनी गांव वासी मोहित के रूप में हुई है। जिसे मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे अब कोर्ट के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।