गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के केन्दुई में 11 मई को रोजगार शिविर, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
अवर प्रादेशिक नियोजनालय के तत्वावधान में 11 मई को केंदुई स्थित नियोजनालय परिसर में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में वेयरहाउस एसोसिएट पद के लिए भर्ती की जाएगी। रोजगार शिविर में कुल 50 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष रखी गई है।