हमीरपुर: पुलिस अधीक्षक ने मौदहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण।
आज पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी होली व होलिका दहन त्यौहार के दृष्टिगत थाना मौदहा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित को शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा शासन के निर्देशों से अवगत कराया गया। इसमौके पर क्षेत्राधिकारी मौदहा प्रभारी निरीक्षक मौदहा तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे