हमीरपुर: मुख्यालय में त्रि वार्षिक चुनाव को लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई संपन्न।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के त्रि वार्षिक चुनाव के संबंध में साबरी गेस्ट हाउस में नगर के समस्त व्यापारियों की आम बैठक जिला महामंत्री सूर्यकुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री ने बताया कि नगर उद्योग व्यापार मंडल आराजनीतिक संगठन है, जो व्यापारियों के हित के लिए सदैव खड़ा रहता है।