हमीरपुर: हमीरपुर के सबरी गेस्ट हाउस में नगर उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों की मीटिंग में चुनाव की तय हुई रुपरेखा
नगर उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव के दृष्टिगत हमीरपुर मुख्यालय के सबरी गेस्ट हाउस में नगर के व्यापारियों की आम मीटिंग की गयी। अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के जिला महामंत्री सूर्यकुमार तिवारी ने कहा कि नगर उद्योग व्यापार मंडल अराजनैतिक संगठन है जो व्यापारियों के हित के लिए सदैव खड़ा रहता है। हर 3 वर्ष बाद संगठन का चुनाव संपन्न होता है।