हमीरपुर: कुरारा में एसडीएम व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पुलिस बल के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन
आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सदर पवन प्रकाश पाठक व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कमल द्वारा कुरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ ईको-63 कम्पनी व पुलिस बल के साथ कस्बा कुरारा में एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान कस्बा कुरारा के आम जनमानस से शांतिपूर्ण व निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।