हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र के 88 स्थानों में होगा होलिका दहन, हुडदंग रोकने को तैयार पुलिस की सात टीमें
सुमेरपुर थाना क्षेत्र में कुल 88 स्थानों में होलिका दहन होगा। कस्बे में 19 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। हुडदंग रोकने के लिए पुलिस की सात टीमें तैयार की गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 88 स्थानों पर होलिका दहन होगा। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की 7 मोबाइल टीमें गठित की गई है।