हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
अभियान के तहत बुधवार को होगा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
डीडवाना-कुचामन, 11 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को टाउन हॉल डीडवाना में किया गया।
प्रदर्शनी में फ्लेक्स एवं स्टैंडी के माध्यम से तिरंगे तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गौरव, महत्व एवं इतिहास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को तथा विकास यात्रा तथा देश की आजादी में इनके योगदान को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर राजीविका के उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर तहसीलदार महावीर प्रसाद सीलू,नगर परिषद आयुक्त जितेंद्र कुमार सूचना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित यह प्रदर्शनी बुधवार तक आमजन के लिए भी अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी उपखंड एवं ग्राम पंचायत पर तथा सभी विद्यालयों व महाविद्यालय में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जायेगा।
Didwana, Nagaur | Aug 11, 2026