मधेपुरा: प्रधान जिला जज बलराम दुबे के स्थानांतरण पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किया विदाई समारोह आयोजित
मधेपुरा के जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसदन में बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दूबे के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का माहौल भावुक और आत्मीय रहा, जहां न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, पीएलवी एवं न्यायालय कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।