Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

देश मे और क्या #बचा❓ अब और क्या #बेचना है...❗ #बजट2021

Sehore Nagar, Sehore | Feb 2, 2021

MORE NEWS

💧 वर्षा काल में जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए क्लोरीनेशन अभियान जारी

वर्षा ऋतु में नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिलेभर में पेयजल स्रोतों, हैंडपंपों एवं जल प्रदाय योजनाओं का नियमित क्लोरीनेशन किया जा रहा है। साथ ही, पेयजल परीक्षण किट से पानी की गुणवत्ता की सतत जांच कर सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित किया जा रहा है।

आप भी सावधानी बरतें — केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें तथा पेयजल की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई देने पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित करें।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Sehore #PHED #SafeDrinkingWater #Chlorination #WaterSafety #MonsoonCare #PublicHealth #HarGharJal

💧 वर्षा काल में जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए क्लोरीनेशन अभियान जारी वर्षा ऋतु में नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिलेभर में पेयजल स्रोतों, हैंडपंपों एवं जल प्रदाय योजनाओं का नियमित क्लोरीनेशन किया जा रहा है। साथ ही, पेयजल परीक्षण किट से पानी की गुणवत्ता की सतत जांच कर सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित किया जा रहा है। आप भी सावधानी बरतें — केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें तथा पेयजल की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई देने पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित करें। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Sehore #PHED #SafeDrinkingWater #Chlorination #WaterSafety #MonsoonCare #PublicHealth #HarGharJal

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

• अमरगढ़ वॉटरफॉल जा रहे 20 लोगों को लौटाया वापस

• कलेक्टर ने वर्षाकाल में जोखिमपूर्ण स्थलों पर न जाने की नागरिकों से की अपील

                         कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार वर्षाकाल में नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी वॉटरफॉल, डैम, जल पर्यटन स्थलों एवं अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं। इन स्थानों पर वर्षा के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजस्व, वन, पुलिस तथा अन्य विभागों के मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि पर्यटकों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से रोका जा सके तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

      कलेक्टर के निर्देशानुसार अमरगढ़, दिंगंबर और कालियादेव वॉटरफॉल सहित इन सभी दुर्घटना संभावित स्थलों पर नागरिकों को जाने से रोकने के लिए इनके पहुंच मार्गों पर टीमें तैनात की गई हैं। टीम द्वारा अमरगढ़ वॉटरफॉल जा रहे 20 लोगों को प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी देकर वापस लौटाया गया।

      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें। नागरिकों का जीवन एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षाकाल में जिले के इन पर्यटन स्थलों पर सीहोर के साथ-साथ भोपाल से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करने तथा सुरक्षित व्यवहार अपनाने की अपील की है।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• अमरगढ़ वॉटरफॉल जा रहे 20 लोगों को लौटाया वापस • कलेक्टर ने वर्षाकाल में जोखिमपूर्ण स्थलों पर न जाने की नागरिकों से की अपील कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार वर्षाकाल में नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी वॉटरफॉल, डैम, जल पर्यटन स्थलों एवं अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं। इन स्थानों पर वर्षा के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजस्व, वन, पुलिस तथा अन्य विभागों के मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि पर्यटकों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से रोका जा सके तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। कलेक्टर के निर्देशानुसार अमरगढ़, दिंगंबर और कालियादेव वॉटरफॉल सहित इन सभी दुर्घटना संभावित स्थलों पर नागरिकों को जाने से रोकने के लिए इनके पहुंच मार्गों पर टीमें तैनात की गई हैं। टीम द्वारा अमरगढ़ वॉटरफॉल जा रहे 20 लोगों को प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी देकर वापस लौटाया गया। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें। नागरिकों का जीवन एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षाकाल में जिले के इन पर्यटन स्थलों पर सीहोर के साथ-साथ भोपाल से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करने तथा सुरक्षित व्यवहार अपनाने की अपील की है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

                   प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सीहोर श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय में 11 से 13 जुलाई तक आयोजित होने वाले सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

      इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, न्याय केवल न्यायालयों में नहीं मिलता अनेक बार वह समाज के भीतर संवाद विश्वास और सहभागिता से भी स्थापित होता है। यदि प्रत्येक समुदाय में प्रशिक्षित मध्यस्थ उपलब्ध हो तो अनेक विवाद प्रारंभिक स्तर पर ही शांतिपूर्वक सुलझाये जा सकते है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारी देना नहीं है, बल्कि ऐसी दृष्टि विकसित करना है जो विवाद को संघर्ष नहीं, बल्कि संवाद और सहयोग का अवसर समझें। यह प्रशिक्षण केवल ज्ञान अर्जित करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक उत्तरदायित्व स्वीकार करने का अवसर भी है।

      प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मंडलोई ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि विवादों का प्रारंभिक स्तर पर ही समाधान करने के उ‌द्देश्य से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम की पहल से अवगत कराते हुये कहा कि म.प्र. में सर्वप्रथम यह पहल की गई है, जिसके सुखद परिणाम प्राप्त हो रहे है। समुदाय विशेष के लोग अपने समुदाय के विकास में इस पहल के माध्यम से योगदान दे सकते है।

      सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्र में एमसीपीसी सीनियर ट्रेनर मोहम्मद शाहिद खान एवं सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश एवं मास्टर ट्रेनर कु. भावना साधी ने मीडिएशन का महत्व, उद्देश्य एवं अन्य तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

      इस अवसर पर सीनियर ट्रेनर एम.सी.पी. सी. मोहम्मद शाहिद, मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश कु भावना साधी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मंडलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, जिला न्यायाधीश श्री एम. के. वर्मा,  जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सि‌द्दीकी सहित न्यायिक अधिकारीगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, विधिक सेवा कर्मचारीगण सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिभागीगण उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सीहोर श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय में 11 से 13 जुलाई तक आयोजित होने वाले सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, न्याय केवल न्यायालयों में नहीं मिलता अनेक बार वह समाज के भीतर संवाद विश्वास और सहभागिता से भी स्थापित होता है। यदि प्रत्येक समुदाय में प्रशिक्षित मध्यस्थ उपलब्ध हो तो अनेक विवाद प्रारंभिक स्तर पर ही शांतिपूर्वक सुलझाये जा सकते है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारी देना नहीं है, बल्कि ऐसी दृष्टि विकसित करना है जो विवाद को संघर्ष नहीं, बल्कि संवाद और सहयोग का अवसर समझें। यह प्रशिक्षण केवल ज्ञान अर्जित करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक उत्तरदायित्व स्वीकार करने का अवसर भी है। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मंडलोई ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि विवादों का प्रारंभिक स्तर पर ही समाधान करने के उ‌द्देश्य से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम की पहल से अवगत कराते हुये कहा कि म.प्र. में सर्वप्रथम यह पहल की गई है, जिसके सुखद परिणाम प्राप्त हो रहे है। समुदाय विशेष के लोग अपने समुदाय के विकास में इस पहल के माध्यम से योगदान दे सकते है। सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्र में एमसीपीसी सीनियर ट्रेनर मोहम्मद शाहिद खान एवं सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश एवं मास्टर ट्रेनर कु. भावना साधी ने मीडिएशन का महत्व, उद्देश्य एवं अन्य तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर सीनियर ट्रेनर एम.सी.पी. सी. मोहम्मद शाहिद, मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश कु भावना साधी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मंडलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, जिला न्यायाधीश श्री एम. के. वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सि‌द्दीकी सहित न्यायिक अधिकारीगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, विधिक सेवा कर्मचारीगण सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिभागीगण उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

• वर्षाकाल में जोखिमपूर्ण पर्यटन स्थलों पर प्रवेश प्रतिबंध का सख्ती से कराया जा रहा पालन

• भोपाल से आए अनेक पर्यटकों को समझाइश देकर वापस लौटाया गया

                         कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार वर्षाकाल में नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी वॉटरफॉल, डैम, जल पर्यटन स्थलों एवं अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं। इन स्थानों पर वर्षा के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजस्व, वन, पुलिस तथा अन्य विभागों के मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि पर्यटकों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से रोका जा सके तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

      नायब तहसीलदार श्री रामलोचन तिवारी ने बताया कि आज दिगंबर वॉटरफॉल पर भोपाल से आए 15 से अधिक पर्यटकों को प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी देकर संभावित दुर्घटनाओं के मद्देनज़र वापस लौटाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यटकों से अपील की कि वे अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें।

      जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों का जीवन एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षाकाल में जिले के इन पर्यटन स्थलों पर सीहोर के साथ-साथ भोपाल से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में सभी नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करने तथा सुरक्षित व्यवहार अपनाने की अपील की गई है।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• वर्षाकाल में जोखिमपूर्ण पर्यटन स्थलों पर प्रवेश प्रतिबंध का सख्ती से कराया जा रहा पालन • भोपाल से आए अनेक पर्यटकों को समझाइश देकर वापस लौटाया गया कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार वर्षाकाल में नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी वॉटरफॉल, डैम, जल पर्यटन स्थलों एवं अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावी हैं। इन स्थानों पर वर्षा के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए राजस्व, वन, पुलिस तथा अन्य विभागों के मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि पर्यटकों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से रोका जा सके तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। नायब तहसीलदार श्री रामलोचन तिवारी ने बताया कि आज दिगंबर वॉटरफॉल पर भोपाल से आए 15 से अधिक पर्यटकों को प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी देकर संभावित दुर्घटनाओं के मद्देनज़र वापस लौटाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यटकों से अपील की कि वे अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों का जीवन एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षाकाल में जिले के इन पर्यटन स्थलों पर सीहोर के साथ-साथ भोपाल से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में सभी नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन करने तथा सुरक्षित व्यवहार अपनाने की अपील की गई है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

बिजली कंपनी द्वारा शिविर लगाकर किया गया बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण

                        विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। अभियान के अंतर्गत सीहोर संभाग के ग्राम सुलखेड़ी, रासलाखेड़ी, हिन्नौती, बिछिया, पड़ीयाला, एवं आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम बलाखेड़ा में शिविर लगाए गये और नागरिकों की बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया।

11 जुलाई को इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

      अभियान के अंतर्गत 11 जुलाई को  आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम कुण्डियानाथु, भीलखेड़ी, कल्यानपुरा, धनाना, गुराड़ियारूपचंद, पउखेड़ी, आष्टा शहर वार्ड नं. 12. छापर में शिविर लगाए जाएंगे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

बिजली कंपनी द्वारा शिविर लगाकर किया गया बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। अभियान के अंतर्गत सीहोर संभाग के ग्राम सुलखेड़ी, रासलाखेड़ी, हिन्नौती, बिछिया, पड़ीयाला, एवं आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम बलाखेड़ा में शिविर लगाए गये और नागरिकों की बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया। 11 जुलाई को इन स्थानों पर लगेंगे शिविर अभियान के अंतर्गत 11 जुलाई को आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम कुण्डियानाथु, भीलखेड़ी, कल्यानपुरा, धनाना, गुराड़ियारूपचंद, पउखेड़ी, आष्टा शहर वार्ड नं. 12. छापर में शिविर लगाए जाएंगे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026