देवबंद: डीएम मनीष बंसल ने जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर का किया निरीक्षण, विधालय की बाउंड्री ऊंची कराने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर-अम्बेहटाचॉंद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास तथा कंप्यूटर रुम का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय की बाउंड्री वाल की ऊॅंचाई बढ़ाने के लिए आयुक्त, नवोदय विद्यालय समिति व मुख्यालय को पत्र लिखने की बात कही।