चंडी देवी हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस ने चंडी देवी रोपवे मार्ग पर मिले अज्ञात महिला के शव मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मृतका कौशल्या अपने प्रेमी रामप्रकाश पर शादी का दबाव बना रही थी।
इससे परेशान होकर रामप्रकाश ने अपने भाई राकेश और जीजा छेदीलाल के साथ मिलकर हरिद्वार में चंडी देवी दर्शन के बहाने लाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Hardwar, Haridwar | Jun 7, 2026