अररिया, 24 जून 2026
आईसीडीएस के कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई
जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवाएं (आई.सी.डी.एस.) के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, अररिया द्वारा आई.सी.डी.एस. अंतर्गत संचालित सभी योजनाएं यथा- पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, आँगन ऐप्प के माध्यम से केन्द्र निरीक्षण आदि के संबंध में जिला पदाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी बिन्दुओं की समीक्षा की गई जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि माह जूलाई 2026 तक सभी इंडिकेटरों में आई.सी.डी.एस की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार लाया जाय।
उन्होंने जिलास्तर पर सभी इंडिकेटर में खराब प्रदर्शन करने वाली महिला पर्यंवेक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई का निदेश दिया। पोषण ट्रैकर के इंडिकेटर में संतोषजनक प्रगति नहीं रहने के कारण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज का वेतन अगले आदेश तक अवरूद्ध रखने का निदेश दिया गया एवं लापरवाही बरतने वाले महिला पर्यवेक्षिका/सेविका/सहायिका के विरूद्ध कार्रवाई हेतु निदेश दिया गया है।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
7 views | Araria, Bihar | Jun 24, 2026