हज़ारीबाग: हजारीबाग के डुमरौन गांव में सांप्रदायिक विवाद पर बैठक हुई, दोनों समुदायों ने शांति बनाए रखने के लिए धार्मिक प्रतीक हटाने पर सहमति जताई
महाशिवरात्रि के दिन हुए सांप्रदायिक विवाद को सुलझाने के लिए आज दिन शनिवार शाम 4 बजे डुमरौन पंचायत भवन में दोनों समुदायों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय के ऊपर बने मीनार एवं बगल में लगाए गए भगवा ध्वज के स्तंभ को 8:00 बजे से हटा दिया जाएगा। सभी ने सहमति जताई कि विद्यालय के ऊपर किसी भी प्रकार का धार्मिक झंडा नहीं लगाया जाएगा। मदरसे में पूर्व की भांति शिक्षा कार्य सामान्य रूप से चलता रहेगा।