सभी को सरकारी नौकरी मिलना संभव नहीं है, लेकिन सभी लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी दिशा में आज शनिवार को हजारीबाग के पैराडाईस रिसॉर्ट में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला का आयोजन किया गया।