उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बक्सर आगमन को लेकर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया, जिसका सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ा। सुबह से ही मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। शहर के मुख्य रोड, पुलिस चौकी से स्टेशन रोड तथा आईटीआई रोड पर जाम देखा गया।