कलेक्टर श्री सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षण
विद्यार्थियों से किया संवाद, साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया
--------
--------
जिले के नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मरखेड़ा टप्पा में शासकीय स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने विद्यार्थियों से संवाद के दौरान शैक्षणिक जानकारी ली और पाठ्यपुस्तक में से विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए नियमित अध्ययन का महत्व बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर श्री सिसोनिया, पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया।
#Raisen CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Bhopal Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh
11 views | Raisen, Madhya Pradesh | Oct 23, 2026