कंचनपुर में थेरेपी के नाम पर तीन साल के बच्चे का पैर तोड़ने का लगा आरोप, मुकदमा दर्ज
Sadar, Varanasi | Apr 22, 2024 वाराणसी। शिवा स्पीच एंड हियरिंग सेंटर कंचनपुर में थेरेपी के नाम पर तीन वर्ष के बच्चे का पैर तोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चा एकाएक बोल दें इसके लिए शारीरिक चोट देने की बात कही गई है। बच्चे की मां ने हुए घटना को लेकर चितईपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। बताया कि बिना किसी योग्य प्रशिक्षक के ही थेरेपी सेंटर का संचालन हो रहा है।