वाराणसी में फूलों की डिमांड बढ़ी, तीन गुना रेट बढ़ने से किसानों के चेहरे खिले
Sadar, Varanasi | Apr 22, 2024 पूर्वांचल की सबसे बड़ी किसान फूल मंडी वाराणसी के मलदहिया क्षेत्र में स्थित है। यहां से बिहार, झारखंड, एमपी जैसे प्रदेशों में फूलों की सप्लाई होती है। एक तरफ जहां गर्मी के कारण फूलों के सप्लाई कम है तो दूसरी तरफ बंगाल चुनाव होने के कारण बंगाल से फूलों की सप्लाई कम हुई है । वही लग्न होने के कारण फूलों के डिमांड बड़े हैं।