हज़ारीबाग: हजारीबाग को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम का विशेष अभियान शुरू
हजारीबाग : नगर निगम ने महापौर अरविंद कुमार राणा के नेतृत्व में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया। सोमवार को इंटर साइंस कॉलेज के पास तालाब और आसपास क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। महापौर ने बताया कि 5 जून को कोर्रा चौक से इंटर साइंस कॉलेज तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें करीब 1000 लोग शामिल होंगे।