दिल्ली से महाराष्ट्र तक पहुँचा छात्र आंदोलन, आदित्य ठाकरे ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन अब देश के अन्य राज्यों तक भी पहुँचता दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने 24 जुलाई और 26 जुलाई को मुंबई के शिवाजी पार्क में शांतिपूर्ण प्रदर्शन और तिरंगा मार्च में शामिल होने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्टर में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया गया है। साथ ही अपील की गई है कि प्रदर्शन में किसी भी राजनीतिक दल का झंडा न लाया जाए और केवल तिरंगा हाथ में रखा जाए।
गौरतलब है कि 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ पुलिस की कार्रवाई को लेकर देशभर में बहस तेज हुई, जिसके बाद कई राज्यों में भी समर्थन और विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाने लगे।
इसी बीच शुक्रवार, 24 जुलाई को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में कुछ सहमतियों के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। वहीं, प्रदर्शन से जुड़े संगठन CJP का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों, जिनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी शामिल है, पर निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
#maharashtra #Shivsena #cjp #StudentSuccess #students #education #students #mumbai #दिल्ली #JantarMantar