मंदसौर: विधायक विपिन जैन ने मंदसौर विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए
मंदसौर विधानसभा के समग्र विकास को लेकर आयोजित विजन डॉक्यूमेंट बैठक में विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों को जनहित के कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेही के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, बैठक में शिवना प्रोजेक्ट, कालाखेत स्टेडियम, सड़क, शिक्षा, बिजली समेत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित योजनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया,