कांके: धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप में आईईडी विस्फोट में शहीद सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी गई
Kanke, Ranchi | Oct 11, 2025 धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप में शनिवार शाम करीब पांच बजे आईईडी विस्फोट में शहीद सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शहीद सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी।