नगर निगम कमिश्नर को धमकी देने के विरोध में भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोरबा। नगर निगम के सभापति एवं भाजपा पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त को कथित रूप से धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नगर निगम आयुक्त अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शहर में स्वच्छता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा आयुक्त के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
सभापति ने कहा कि किसी भी शासकीय अधिकारी को उसके कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान धमकाना और सरकारी कार्य में अवरोध पैदा करना कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति प्रशासनिक कार्यों में बाधा डालने का साहस न कर सके।
भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियो�
Korba, Korba | Aug 5, 2026