रेवदर: हाथल गांव के 35 साल से निरंतर रक्तदान कर रहे राजेश त्रिवेदी ने 166 बार किया रक्तदान, युवाओं को कर रहे हैं प्रेरित
Reodar, Sirohi | Apr 12, 2026 रेवदर तहसील के हाथल गांव के समाजसेवी राजेश त्रिवेदी पिछले 35 वर्षों से लगातार रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 166 बार रक्तदान व एसडीपी डोनेट कर सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई है।मुंबई के विभिन्न बड़े अस्पतालों में सेवाएं देते हुए उन्होंने “ब्लड आर्मी” के माध्यम से 100 से अधिक लोगों को रक्तदान से जोड़ा है।