झालावाड़ के असनावर कस्बे में शुक्रवार रात एक ढाबे पर चार अज्ञात बदमाशों ने तीन स्कूली छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक छात्र को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।अस्पताल चौकी पुलिस ने शनिवार सुबह 9:00 घटना की जानकारी दी।