किशनगंज: नाहरगढ़ में त्योहारी सीजन में सक्रिय चोर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक दुकान से सामान चोरी का प्रयास
नाहरगढ़ में त्योहारी सीजन का फायदा उठाकर चोर गैंग सक्रिय हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पहुंची महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर विद्युत उपकरण उठाने का प्रयास किया। हालांकि, दुकानदार की सतर्कता से महिलाओं से सामान वापस छुड़ा लिया गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में महिलाओं की गतिविधियां स्पष्ट नजर आ रही हैं।