बिहटा: मोदही गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोग तीन दिनों से धरने पर बैठे
Bihta, Patna | May 22, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोदही गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्य पिछले तीन दिनों से धरना पर बैठे हुए हैं। पिरिट मदन मस्ताना का कहना है की पुश्तैनी जमीन है कुछ लोगों के द्वारा कब्जा कर जबरन रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अंचल से लेकर के अधिकारियों तक शिकायत की गई। लेकिन किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी।