Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
No video available

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सर्व समावेशी संविधान को अपनाने के 73 वर्ष पूर्ण होने पर आप सभी को 'संविधान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं #संविधान_दिवस #indianconstitutionday

341 views | Katni Nagar, Katni | Nov 26, 2022

MORE NEWS

🔳स्लीमनाबाद टनल खुदाई कार्य पूर्ण, 5 जिलों का 1.85 लाख हेक्टेयर भू-क्षेत्र होगा सिंचित

🔳कटनी  - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कृषक कल्याण वर्ष में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश के अनुक्रम में कटनी जिले के स्लीमनाबाद टनल की खुदाई का कार्य पूर्ण हो गया है और टनल बोरिंग मशीन अब टनल के अंतिम स्‍थल पर पहुंच गई है। टनल की कुल लम्बाई 11.952 किलोमीटर है। यह देश की सबसे लंबी वाटर टनल है जो पुण्‍य सलिला मां नर्मदा की अमृतधारा को बिना पंप की सहायता प्राकृतिक बहाव के साथ सोन बेसिन से जोड़ने का सेतु के रूप में कार्य करेगी।

          बरगी व्यपवर्तन परियोजना की दाई तट मुख्य नहर के किलोमीटर 104 से 116.865 किलोमीटर के मध्य निर्मित इस टनल का कार्य करीब डेढ़ दशक से चल रहा था। टनल की कुल लम्बाई 116.865 किलोमीटर से 129 किलोमीटर तक ओपन कैनाल रहेगी। इस कैनाल की जल प्रवाह क्षमता 152 क्यूमेक है जबकि टनल का डायमीटर 10.140 मीटर है। इस स्लीमनाबाद टनल के पूर्ण होने के बाद 1.85 लाख हेक्टयर भू क्षेत्र में सिचाई प्रस्तावित है।

*किसान होंगे समृद्ध*

          नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री श्री सहज श्रीवास्तव ने बताया कि अंचल के किसानों की समृद्धि और विकास की दिशा में स्लीमनाबाद टनल का निर्माण एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस टनल के बनने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इस टनल से कटनी शहर की पेयजल की आपूर्ति के लिए भी मां नर्मदा का पानी मिलेगा। इसके साथ ही जिले के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका फायदा मिलेगा।

*ये जिले होंगे लाभान्वित*

परियोजना से कटनी जिले का 21 हजार 823 हेक्‍टेयर, मैहर का 54 हजार 227 हेक्टेयर, सतना का 1 लाख 4 हजार 970 हेक्‍टेयर, पन्‍ना का 448 हेक्‍टेयर और रीवा का 3 हजार 84 हेक्‍टेयर क्षेत्र सीधे लाभान्वित होंगे। इन सबको मिलाकर इसके साथ ही इन जिलों के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा।

          बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत जबलपुर स्थित बरगी बाँध से निकलने वाली स्‍लीमनाबाद की यह दाई तट मुख्य नहर (ट्रांस वेल्ली कैनाल ) प्रदेश की सबसे ज्यादा 227 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज केयरिंग कैपेसिटी वाली नहर होंगी। इस टनल के वर्तमान में कुल लागत 1600 करोड़ रूपये से अधिक की हो गयी है। स्लीमनाबाद टनल के निर्माण की एजेंसी मेसर्स पटेल-एस.ई.डब्लूयू (संयुक्त उपक्रम) हैदराबाद है।

          स्लीमनाबाद टनल अपनी पूर्णता के बाद पुण्य सलिला माँ नर्मदा की अमृत धारा सोन नदी से जुड़ जायेगी और यह प्रदेश के आधा दर्जन जिलों की भूमि की सिचाई और पेय जल का निमित्त बनेगी।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳स्लीमनाबाद टनल खुदाई कार्य पूर्ण, 5 जिलों का 1.85 लाख हेक्टेयर भू-क्षेत्र होगा सिंचित 🔳कटनी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कृषक कल्याण वर्ष में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश के अनुक्रम में कटनी जिले के स्लीमनाबाद टनल की खुदाई का कार्य पूर्ण हो गया है और टनल बोरिंग मशीन अब टनल के अंतिम स्‍थल पर पहुंच गई है। टनल की कुल लम्बाई 11.952 किलोमीटर है। यह देश की सबसे लंबी वाटर टनल है जो पुण्‍य सलिला मां नर्मदा की अमृतधारा को बिना पंप की सहायता प्राकृतिक बहाव के साथ सोन बेसिन से जोड़ने का सेतु के रूप में कार्य करेगी। बरगी व्यपवर्तन परियोजना की दाई तट मुख्य नहर के किलोमीटर 104 से 116.865 किलोमीटर के मध्य निर्मित इस टनल का कार्य करीब डेढ़ दशक से चल रहा था। टनल की कुल लम्बाई 116.865 किलोमीटर से 129 किलोमीटर तक ओपन कैनाल रहेगी। इस कैनाल की जल प्रवाह क्षमता 152 क्यूमेक है जबकि टनल का डायमीटर 10.140 मीटर है। इस स्लीमनाबाद टनल के पूर्ण होने के बाद 1.85 लाख हेक्टयर भू क्षेत्र में सिचाई प्रस्तावित है। *किसान होंगे समृद्ध* नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री श्री सहज श्रीवास्तव ने बताया कि अंचल के किसानों की समृद्धि और विकास की दिशा में स्लीमनाबाद टनल का निर्माण एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस टनल के बनने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इस टनल से कटनी शहर की पेयजल की आपूर्ति के लिए भी मां नर्मदा का पानी मिलेगा। इसके साथ ही जिले के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका फायदा मिलेगा। *ये जिले होंगे लाभान्वित* परियोजना से कटनी जिले का 21 हजार 823 हेक्‍टेयर, मैहर का 54 हजार 227 हेक्टेयर, सतना का 1 लाख 4 हजार 970 हेक्‍टेयर, पन्‍ना का 448 हेक्‍टेयर और रीवा का 3 हजार 84 हेक्‍टेयर क्षेत्र सीधे लाभान्वित होंगे। इन सबको मिलाकर इसके साथ ही इन जिलों के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा। बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत जबलपुर स्थित बरगी बाँध से निकलने वाली स्‍लीमनाबाद की यह दाई तट मुख्य नहर (ट्रांस वेल्ली कैनाल ) प्रदेश की सबसे ज्यादा 227 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज केयरिंग कैपेसिटी वाली नहर होंगी। इस टनल के वर्तमान में कुल लागत 1600 करोड़ रूपये से अधिक की हो गयी है। स्लीमनाबाद टनल के निर्माण की एजेंसी मेसर्स पटेल-एस.ई.डब्लूयू (संयुक्त उपक्रम) हैदराबाद है। स्लीमनाबाद टनल अपनी पूर्णता के बाद पुण्य सलिला माँ नर्मदा की अमृत धारा सोन नदी से जुड़ जायेगी और यह प्रदेश के आधा दर्जन जिलों की भूमि की सिचाई और पेय जल का निमित्त बनेगी। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

🔳शासकीय भूमि पर खनिज भंडारण करने वाले क्रेशरों के संचालन पर रोक

🔳कटनी – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने बरही तहसील के ग्राम कन्‍नौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर खनिज भंडारण नहीं करने के निर्देश देते हुये दो स्टोन क्रेशरों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है।

          उप संचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षित ने बताया कि ग्राम कन्‍नौर, तहसील बरही स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 861 महालक्ष्मी मिनरल को सब्सिडियरी प्रयोजन (सहायक कार्य) के लिए लीज पर स्वीकृत की गई थी।

कलेक्‍टर के निर्देशों के पालन में 14 जुलाई को राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम द्वारा शासकीय भूमि से मशीनरी एवं अन्य सामग्री को हटाते हुए कब्जा मुक्त कराया गया।

          निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खसरा क्रमांक 861 में तिलक ग्रोवर के स्टोन क्रेशर के तीन कन्वेयर तथा के.पी. अवस्थी के क्रेशर का एक कन्वेयर आंशिक रूप से शासकीय भूमि में स्थापित था। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दोनों क्रेशरों के संचालन पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया।

          प्रशासन ने क्रेशर संचालकों को ताकीद किया है कि संबंधित क्रेशर संचालक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने कन्वेयर एवं अन्य संरचनाओं को शासकीय भूमि से पूरी तरह हटाएं। इसके बाद सत्यापन उपरांत ही क्रेशरों के संचालन पर लगी रोक हटाने पर विचार किया जाएगा। साथ ही शासकीय भूमि को पूर्णतः साफ एवं सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

          इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बरही, सहायक खनिज अधिकारी श्री पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक श्री कमलकांत परस्ते सहित राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग का अमला मौके पर मौजूद रहा।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳शासकीय भूमि पर खनिज भंडारण करने वाले क्रेशरों के संचालन पर रोक 🔳कटनी – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने बरही तहसील के ग्राम कन्‍नौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर खनिज भंडारण नहीं करने के निर्देश देते हुये दो स्टोन क्रेशरों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। उप संचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षित ने बताया कि ग्राम कन्‍नौर, तहसील बरही स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 861 महालक्ष्मी मिनरल को सब्सिडियरी प्रयोजन (सहायक कार्य) के लिए लीज पर स्वीकृत की गई थी। कलेक्‍टर के निर्देशों के पालन में 14 जुलाई को राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम द्वारा शासकीय भूमि से मशीनरी एवं अन्य सामग्री को हटाते हुए कब्जा मुक्त कराया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खसरा क्रमांक 861 में तिलक ग्रोवर के स्टोन क्रेशर के तीन कन्वेयर तथा के.पी. अवस्थी के क्रेशर का एक कन्वेयर आंशिक रूप से शासकीय भूमि में स्थापित था। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दोनों क्रेशरों के संचालन पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया। प्रशासन ने क्रेशर संचालकों को ताकीद किया है कि संबंधित क्रेशर संचालक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने कन्वेयर एवं अन्य संरचनाओं को शासकीय भूमि से पूरी तरह हटाएं। इसके बाद सत्यापन उपरांत ही क्रेशरों के संचालन पर लगी रोक हटाने पर विचार किया जाएगा। साथ ही शासकीय भूमि को पूर्णतः साफ एवं सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बरही, सहायक खनिज अधिकारी श्री पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक श्री कमलकांत परस्ते सहित राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग का अमला मौके पर मौजूद रहा। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

🔳नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई गई नशामुक्ति शपथ

🔳कटनी - शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

          कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा यह युवाओं के भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

          उन्होंने कहा कि नशे की लत से शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, इसलिए युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर होना चाहिए।

          कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

          कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस प्रभारी डॉ. शिल्पी कुमारी सिंह, डॉ. रश्मि सिंह, श्रीमती रिचा दुबे, डॉ. प्रतिमा सिंह तथा एनसीसी प्रभारी सुश्री मिथलेश्वरी, डॉ. सोनिया कश्यप एवं श्रीमती आरती वर्मा के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को दिलाई गई नशामुक्ति शपथ 🔳कटनी - शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा यह युवाओं के भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे की लत से शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, इसलिए युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस प्रभारी डॉ. शिल्पी कुमारी सिंह, डॉ. रश्मि सिंह, श्रीमती रिचा दुबे, डॉ. प्रतिमा सिंह तथा एनसीसी प्रभारी सुश्री मिथलेश्वरी, डॉ. सोनिया कश्यप एवं श्रीमती आरती वर्मा के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

🔳रीठी में आयोजित विकासखंड स्‍तरीय रोजगार शिविर में 57 युवाओं का चयन, निजी क्षेत्र में मिले अवसर

🔳कटनी  - जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में विकासखंड रीठी में रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में निजी कंपनी एसआईएस लिमिटेड, सिंगरौली द्वारा युवाओं का चयन किया गया।

          शिविर में कुल 165 युवाओं ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 57 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया, जिन्हें कंपनी में नियुक्ति का अवसर मिला।

          जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का संचालन शिविर प्रभारी श्री अनिल कुमार तिवारी ने किया। प्रशासन द्वारा जिले के अलग-अलग विकासखंडों में लगातार ऐसे रोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

          कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनआरएलएम टीम, शासकीय आईटीआई रीठी के प्राचार्य श्री शरद पांडे एवं उनकी टीम के साथ श्री विवेक नेमा का विशेष योगदान रहा। जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे रोजगार शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳रीठी में आयोजित विकासखंड स्‍तरीय रोजगार शिविर में 57 युवाओं का चयन, निजी क्षेत्र में मिले अवसर 🔳कटनी - जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में विकासखंड रीठी में रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में निजी कंपनी एसआईएस लिमिटेड, सिंगरौली द्वारा युवाओं का चयन किया गया। शिविर में कुल 165 युवाओं ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 57 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया, जिन्हें कंपनी में नियुक्ति का अवसर मिला। जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का संचालन शिविर प्रभारी श्री अनिल कुमार तिवारी ने किया। प्रशासन द्वारा जिले के अलग-अलग विकासखंडों में लगातार ऐसे रोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनआरएलएम टीम, शासकीय आईटीआई रीठी के प्राचार्य श्री शरद पांडे एवं उनकी टीम के साथ श्री विवेक नेमा का विशेष योगदान रहा। जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे रोजगार शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

🔳विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं में जगाई आत्मनिर्भरता की अलख

🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ प्रेरक कार्यक्रम

🔳कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर किया गया मार्गदर्शन

🔳कटनी- विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित करना था।

*कौशल विकास ही सफलता की नई पहचान : डॉ. चित्रा प्रभात*

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल का विकास भी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं से निरंतर सीखने, नई तकनीकों को अपनाने तथा अपने व्यक्तित्व और दक्षताओं को विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

*'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' की दी गई विस्तृत जानकारी*

          विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अर्पित द्विवेदी ने छात्राओं को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण, स्टाइपेंड तथा रोजगार की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से शासन द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

*तकनीकी सहयोग और छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता*

          कार्यक्रम में भीम बर्मन ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा कौशल विकास और करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, स्ववित्तीय जनभागीदारी अतिथि विद्वान, अशैक्षणिक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं में जगाई आत्मनिर्भरता की अलख 🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ प्रेरक कार्यक्रम 🔳कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर किया गया मार्गदर्शन 🔳कटनी- विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित करना था। *कौशल विकास ही सफलता की नई पहचान : डॉ. चित्रा प्रभात* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल का विकास भी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं से निरंतर सीखने, नई तकनीकों को अपनाने तथा अपने व्यक्तित्व और दक्षताओं को विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। *'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' की दी गई विस्तृत जानकारी* विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अर्पित द्विवेदी ने छात्राओं को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण, स्टाइपेंड तथा रोजगार की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से शासन द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। *तकनीकी सहयोग और छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता* कार्यक्रम में भीम बर्मन ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा कौशल विकास और करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, स्ववित्तीय जनभागीदारी अतिथि विद्वान, अशैक्षणिक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सर्व समावेशी संविधान को अपनाने के 73 वर्ष पूर्ण होने पर आप सभी को 'संविधान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं #संविधान_दिवस #indianconstitutionday - Katni Nagar News