🔳राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
🔳कटनी - राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित टोबैको सेशेसन सेंटर के तहत जिला चिकित्सालय कटनी में चिकित्सकों एवं दंत चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एमसीएच भवन के तृतीय तल पर संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी (एनआरटी) के प्रभावी उपयोग, तंबाकू छोड़ने के इच्छुक मरीजों की काउंसलिंग तकनीकों तथा उपचार की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन जिला नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) डॉ. चांदनी रिमझा द्वारा किया गया। इस अवसर पर काउंसलर सविता सहगल भी उपस्थित रहीं और उन्होंने परामर्श संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों की क्षमता में वृद्धि करना तथा तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को प्रभावी मार्गदर्शन और उपचार उपलब्ध कराना रहा। प्रशिक्षण के माध्यम से चिकित्सकों को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी