कुर्था: कुर्था सहयोग शिविर पहुंचे प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर ज़ोर
Kurtha, Arwal | May 19, 2026 कुर्था प्रखंड के बारा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने भाग लेकर आमजनों की समस्याएं सुनीं। शिविर में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस, जदयू प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, जदयू जिलाध्यक्ष अनंत वर्मा, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रंजन, सहित एनडीए के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।