चायल में डॉ. राजेश कश्यप का भव्य स्वागत, वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
चायल (सोलन) में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाजपा नेता एवं विधायक प्रत्याशी सोलन डॉ. राजेश कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। चायल पहुंचने पर डॉ. राजेश कश्यप का स्थानीय जनता, खिलाड़ियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
डॉ. राजेश कश्यप के चायल बाजार पहुंचने पर स्वागत का उत्साह देखते ही बन रहा था। उनकी एंट्री के दौरान पूरा बाजार उत्साह और जोश से सराबोर नजर आया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कुछ पल के लिए चायल बाजार की रौनक और गतिविधियां उनके स्वागत में ठहर सी गई हों। स्थानीय लोगों एवं युवाओं में उनके प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. राजेश कश्यप ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना, मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Solan, Solan | Nov 9, 2026