आगर: शासकीय विद्यालय आवर में मनाया गया प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर किया नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय आवर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत बुधवार दोपहर 12 बजे प्रवेश उत्सव के साथ की गई। माँ सरस्वती पूजन के बाद नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्र सक्सेना सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रह