कोटकासिम: पूर्व विधायक ने ग्रामीण सेवा शिविर में सुनी पेयजल समस्याएं, पेयजल संकट से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा
Kotkasim, Alwar | Jun 15, 2026 भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव ने ग्राम पंचायत कोलगांव में सोमवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजना और विकास कार्यों की समीक्षा भी की। विधायक ने ग्रामीणों से क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली । जल संकट से जुड़े समस्याओं पर चर्चा की गई