बड़हिया: बड़हिया पुलिस ने खुटहा चेतन टोला गांव से मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
बड़हिया थाना के पुलिस ने खुटहा चेतन टोला गांव में छापेमारी कर बड़हिया थाना कांड संख्या 127/26 मारपीट के मामले में अभियुक्त राजेश पंडित को गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार अपराह्न 2 बजे बड़हिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक 20 मई 2026 को खुटहा चेतन टोला गांव में अभियुक्त पक्ष द्वारा मारपीट किया गया था. जिसमें कुल 6 लोग नामजद हैं.