कासगंज: जिले में यातायात नियम तोड़ने वालों पर यातायात पुलिस की सख्ती, 239 चालान और 2 वाहन किए गए सीज
कासगंज में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में सहावर रोड चांडी तिराहा और राजकोल्ड तिराहा पर चेकिंग की गई। इस दौरान ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाना, गलत दिशा में वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग सहित विभिन्न उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।