महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को सुबह से शाम करीब 5 बजे तक प्रतापपुर प्रखंड के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मुख्यालय स्थित न्यू शिव मंदिर और बुढ़वा शिव मंदिर समेत गांव-गांव के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। महिला श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और अपने पति की दीर्घायु की काम