बरेली: बरेली में मौत के प्रमाण पत्र में बड़ा खेल, ईओ के फर्जी साइन-मुहर से तैयार हुई फाइल, एसडीएम दफ्तर तक पहुंची, सभासद समेत 4
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र की धौराटांडा नगर पंचायत में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि अशोक कुमार का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए कूटरचित पत्रावली तैयार की गई, जिसमें नगर पंचायत के ईओ के कथित फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद फाइल एसडीएम सदर कार्यालय तक पहुंचा दी गई।